-कांग्रेस नेत्री गरिमा दसौनी ने डीजी सूचना को सौंपा ज्ञापन
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी की निर्वतमान प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने कोरोना महामारी में दिन रात ईमानदारी के साथ काम कर रहे प्रदेश के उन तमाम मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी सरकारी कर्मचारियों की तरह अटल आयुष्मान योजना में सम्मिलित करवाये जाने हेतु महानिदेशक सूचना को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पत्रकार भी अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का निरंन्तर निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई पत्रकार भी इस महामारी के चपेट में आ चुके हैं परन्तु स्वास्थ्य संबंधी गारंटी ना होने के कारण उक्त पत्रकार अपने आप को असुक्षित महसूस कर रहे हैं। गरिमा महरा दसौनी ने महानिदेशक सूचना को ज्ञापन सौंपकर आग्रह करते हुए कहा कि पत्रकारों को भी शीघ्रताशीघ्र उक्त लाभ दिया जाय जिससे वह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।

More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष