November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कोरोना आपदा काल में भाजपा बना रही आलीशान प्रदेश मुख्यालयः सिसोदिया

देहरादून। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा कि जहां एक ओर कोरोना महामारी के कारण उत्तराखण्ड त्रस्त है, लगातार लोगों की मृत्यु हो रही है, वहीं बीस बीघा जमीन पर अस्सी करोड़ के बजट के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास कहाँ तक उचित है?
उन्होंने कहा कि लॉक डाउन और कोरोना के कारण आज उत्तराखण्ड में लोगों की आर्थिक रूप से कमर टूट चुकी है। त्रिवेंद्र सरकार हाईकोर्ट की आड़ में दीवाली के समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर व्यापारी वर्ग को आर्थिक रूप से पूरी तरह से तबाह करने के अभियान पर जुटी हुई है। ऐसे में भाजपा के अस्सी करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य व आलीशान प्रदेश मुख्यालय के निर्माण कार्य का उद्घाटन उत्तराखण्ड की गरीब जनता के साथ भद्दा मजाक है। सिसोदिया ने भाजपा को मशवरा देते हुए कहा कि वो करोना आपदा काल में प्रदेश कार्यालय का निर्माण न कर 80 करोड़ रूपये जनहित में प्रदेश की जनता के लिए खर्च करे ताकि जनता को राहत मिले।