November 5, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया

हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कनखल हरिद्वार में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम में पहुंचकर शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी श्री अग्रवाल ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिक एवं धार्मिक गुरुओं का अत्यंत महत्व है नवरात्रों के अवसर पर शंकराचार्य के दर्शन करना एवं आशीर्वाद प्राप्त करना पुण्य लाभ के समान है। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने शंकराचार्य से उत्तराखंड में तीर्थाटन एवं धार्मिक पर्यटन के विषय में  चर्चा वार्ता की। साथ ही होने वाले कुंभ के बारे में भी चर्चा वार्ता की गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश भी उपस्थित थे।