November 5, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

61 जरूरतमंद महिलाओं को राशन की किट वितरित की

ऋषिकेश। दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर आज बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर एवं अग्रसेन महासभा उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पूनम गुप्ता आदि महिलाओं ने 61 जरूरतमंद महिलाओं को राशन की किट वितरित की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि जरूरतमंदों को हरसंभव समाज के सक्षम वर्ग को सहयोग करना चाहिए।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर राशन वितरण के अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण संपूर्ण देश में लॉकडाउन की वजह से लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है स उन्होंने कहा है कि ऐसे में हर जरूरतमंद व्यक्ति का सहयोग करना समाज के सक्षम वर्ग का कर्तव्य है। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में समाज के सक्षम वर्ग ने उपेक्षित, वंचित गरीब, जरूरतमंदो को सहयोग कर ऊपर उठाने का काम किया। श्री अग्रवाल ने कहा है कि इसी श्रृंखला में बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर भी समाज के गरीब वर्ग को राशन की किट वितरित कर उनका सहयोग किया जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि नवरात्रों के दौरान मां दुर्गा रूपी नारी शक्ति की पूजा की जाती है इसलिए उन्होंने मातृ शक्ति के साथ मिलकर 61 महिलाओं को राशन की किट वितरित की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर, अग्रसेन महासभा उत्तराखंड की  प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर पूनम गुप्ता, वीर भद्र मंडल के मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, पार्षद विकास तेवतिया, डॉ अनुज गुप्ता, डॉ विशाल गर्ग, डॉ हर्षवर्धन, डॉ रजत जैन आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन वीरभद्र मंडल की महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने किया।