November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीएम के कुमाऊं दौरे पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ने ली चुटकी

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कुमाऊं दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे से इलाकों के जमीनी हालात नहीं बदलने वाले, जब तक कि कुछ किया न जाए। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि लोग बेरोजगारी और रोजी-रोटी के संकट से गुजर रहे हैं। नई नौकरियां तो दूर की बात है जो नौकरी में हैं भी, उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कुमाऊं दौरे पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कटाक्ष किया है। इंदिरा हृदयेश का कहना है कि सिर्फ दौरा करने भर से इलाकों की समस्या दूर नहीं हो जाती, समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ कार्य भी करने पड़ते हैं। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि चाहे मुख्यमंत्री कितने भी दौरे कर लें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, उल्टा सरकार के खिलाफ विपरीत लहर और तेजी के साथ उभर रही है।इंदिरा हृदयेश का कहना है कि लोग बेरोजगारी से त्रस्त हैं और कोरोना काल में नौकरी छिन जाने और व्यवसाय चैपट हो जाने से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट और गहरा गया है। इसके अलावा कोविड-19 के दौर में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। जिसको लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ नाराजगी है। जनता सरकार को इसका जवाब 2022 विधानसभा चुनाव में देगी।