November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

दुःखद भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन

देहरादून। सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें दो सप्ताह पहले दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कुछ दिन पूर्व ही उनकी पत्नी का निधन हुआ था। जीना तीन बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके थे।विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्षभगत ने शोक जताया।पार्टी अध्यक्ष भगत ने कहा कि जीना  एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।आपको बतादे कि पिछले महीने विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी का भी निधन हुआ था। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर छा गयी है।