November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन जताया गहरा दुख

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।श्री अग्रवाल ने कहा कि आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रभावी व्यक्तित्व के धनी एवं विधायी कार्यवाही के जानकार सुरेंद्र सिंह जीना के निधन की खबर सुनकर शोक स्तब्ध हूं।श्री अग्रवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी नेहा जीना इस संसार को छोड़कर चली गई थी तब से लेकर वे खुद बीमार चल रहे थे।उन्होंने कहा कि वे सदन में क्षेत्र एवं समाज के हितों के लिए अपनी आवाज बुलंद करते थे। वे पक्ष एवं विपक्ष दोनों के लिए ही एक प्रिय नेता थे।श्री अग्रवाल ने कहा कि संसदीय प्रक्रिया के गहन जानकार और हमेशा लोक महत्व के अविलंबनीय मुद्दों को सदन में उठाने वाले एक सजग प्रहरी का निधन उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।उनकी बेदाग छवि, हंसमुख मुस्कान एव समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा।विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से उनकी दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान से प्रार्थना की है।