देहरादून 14 नवम्बर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने कहा कि गौ धन परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत और संस्कार का हिस्सा है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गोवर्धन पूजा लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि अपने पशु धन की रक्षा करेंगे। पशु हमारी किसानी संस्कृति का अटूट हिस्सा हैं। इनकी रक्षा और संवर्धन कर हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखें।

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता