देहरादून। छह साल से भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी का दायित्व देख रहे श्याम जाजू को हटा दिया गया है। उनकी जगह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम को प्रदेश भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा नेता रेखा वर्मा को प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने शुक्रवार को नए प्रदेश प्रभारियों व सह प्रभारियों की सूची जारी की। इसके मुताबिक हरियाणा से राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी होंगे। उनके पास पंजाब के प्रभारी का जिम्मा भी है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 से पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू भाजपा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व देख रहे थे। उनके कार्यकाल में ही भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया। साथ ही पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने यहां की पांचों सीटों पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रचा था।
दुष्यंत कुमार गौतम बने भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता