रुद्रपुर। सहकारिता मंत्री ने डीसीबी व सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ गांधी पार्क रुद्रपुर में शनिवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीरो फीसद पर दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना में लघु एवं सीमांत किसानों को तीन लाख रुपये तक लोन दिया जाएगा।
सहकारिता मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि योजना में पहले एक लाख रुपये तक लोन दिया जाता था। अब तीन लाख रुपये तक लोन दिया जाएगा। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है,जहां पर किसानों को एक लाख तक जीरो ब्याज पर लोन दिया जाता है। तीन लाख तक लोने मिलने पर किसानों की आय दुगुनी नहीं, तीन गुनी हो बढ़ सकती है। कोरोना काल में राज्य के 1.14 लाख किसानों को ऋण दिया गया। दो हजार करोड़ रुपये लोन देने का लक्ष्य है,जो अब तक 721 करोड़ ऋण दिया जा चुका है। किसानों के लिए सरकार ने बेहतर कार्य किया है। इसी का नतीजा है कि तीन साल में राज्य में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं की है।
सहकारिता राज्यमंत्री ने सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ली बैठक

More Stories
उत्कृष्ट विवेचना के लिए उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार