November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मोर्चा के प्रयास से युवा कल्याण विभाग देगा युवाओं को पीआरडी स्वयं सेवकों हेतु प्रशिक्षणः नेगी

-दिसंबर 2020 के प्रथम सप्ताह में होगा प्रशिक्षण शुरू
-निदेशालय ने 2020-21 के लिए भी की बजट की मांग
-सूचना आयोग की आहट मात्र से विभाग आया हरकत में

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा नवंबर 2019 को मुख्य सचिव से मुलाकात कर युवाओं को पीआरडी स्वयं सेवकों हेतु प्रशिक्षण दिलाए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा था, जिसमें मुख्य सचिव द्वारा सचिव, युवा कल्याण विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन शासन के निर्देश पर निदेशालय, युवा कल्याण विभाग कार्रवाई करने को तैयार नहीं था द्य मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी द्वारा सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाए जाने से सहमे शासन एवं निदेशालय हरकत में आए तथा 2019- 20 में शिक्षण हेतु प्राप्त बजट का इस्तेमाल अब दिसंबर 2020 के प्रथम सप्ताह में पीआरडी जवानों स्वयं सेवकों के रूप में प्रशिक्षण दिए जाने के आदेश जारी किए। नेगी ने कहा कि  इसके अतिरिक्त निदेशालय ने वर्ष 2020-21 के प्रशिक्षण हेतु बजट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया, जिससे दिसंबर 2020 के पश्चात  युवाओं को प्रशिक्षण का और मौका मिलेगा। मोर्चा युवाओं के हित  एवं उनके रोजगार को लेकर मुखर है तथा युवाओं से भी अपील करता है कि अपने हक के लिए जागें।