November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

संविधान के अनुपालन की शपथ दिलाई

देहरादून। भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों के बीच संविधान के महत्व का प्रसार करने और डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के विचारों का प्रसार करने के लिए 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। वन अनुसंधान संस्थान के मुख्य भवन के दीक्षान्तगृह में संस्थान भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के महानिदेशक एवं निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान अरूण सिंह रावत ने भारत के संविधान की उ६ेशिका का संस्थान कर्मियों के समक्ष उल्लेख किया व इसके अनुपालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, वैज्ञानिक व कर्मचारी मौजूद थे। संस्थान की ओर से दोपहर 12.00 से 1.00 बजे तक आॅनलाइन एक वेबिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें डा0 पारूल दीक्षित प्रमुख एवं सहायक प्रोफेसर, कानून, डी0ए0वी0 पी0जी0 काॅलेज द्वारा संवैधानिक मूल्यों पर व्याख्यान दिया गया।