November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

देहरादून में 194 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 194 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 21731 हो गयी है, जिनमें कुल 19392 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में  1384 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 3590 सैम्पल भेजे गये।
आज जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले 477 व्यक्तियों के सैम्पल लिए  गए जिनमें 03 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 30 आरटीपीसीआर तथा 36 एंटीजन टैस्ट किए गए, जिनमें सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। इसी प्रकार कुल्हाल चैक पोस्ट पर  49 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जिनमें 01 व्यक्तिं की रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई , रेलवे स्टेशन पर 337 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जिनमें 01 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई तथा  आईएसबीटी पर 44 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जिनमें सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 46 व्यक्तियों के चालान किए गए।