देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल को डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों को भी रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है।
घायल हुए वाहन चालक रविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी उसाड़ा, उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, ने बताया कि वह सुबह हरिद्वार से पांच यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ था। ब्रह्मपुरी के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी मुनिकी रेती रितेश शाह ने बताया कि कार में सवार सभी लोग बदरीनाथ धाम के लिए जा रहे थे। ब्रह्मपुरी श्रीराम तपस्थली आश्रम के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया कि घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है जबकि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है। वहीं हादसे में घायल हुए एक यात्री रविन्द्र चव्हाण पुत्र महादेव चव्हाण निवासी ग्रेटर मुम्बई ने बताया कि यात्रा पर आये हम सभी पांचो आपस में दोस्त है। जिनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है।
कार खाई में गिरी चार लोगों की मौत, दो घायल

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार