देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्रदेश में हैम्प (भांग) के औषधीय उपयोग के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में हैम्प की खेती के लिए नियम, विनियम और उपनियम के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में कहा गया कि औषधीय उपयोग की मांग को लेकर अनेक फर्मों के प्रयासों को देखते हुए हैम्प (भंाग) के औद्यानिकी कृषि को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा। इस कार्य योजना से कृषकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रोजगार में वृद्धि होगी और निवेशक भी निवेश के लिए प्रेरित होंगे। इस कार्य में चिकित्सा शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, आयुष विभाग के समन्वय से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सचिव कृषि हरबंस सिंह चुघ, निदेशक सगंध पौध केन्द्र (कैप) नृपेन्द्र सिंह चैहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
भंाग के औद्यानिकी कृषि को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगाः सुबोध उनियाल

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता