July 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत 50 लाख रू का चेक प्रदान किया

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की उपस्थिति में सच्चिदानन्द दुबे, जोनल हेड, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चमोली में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए उपनिरीक्षक स्व0 प्रदीप रावत की पत्नी नीलम रावत को रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत पंजाब नेशनल बैंक में वेतन खाता संचलित किये जाने पर पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत 50 लाख रूपए का चेक दिया गया। पुलिस सैलरी पैकज योजना योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 36 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।