देहरादून। प्रदेश की राजधानी में आठ व नौ दिसंबर को आयोजित होने जा रही इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए गुरूवार से ही मेहमान आने शुरू हो जाएंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का स्वागत ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा।
इसके लिए सुबह से ही संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। संस्कृति विभाग के सतपाल राणा, दिनेश उप्रेती ने बताया कि संस्कृति विभाग के लगभग 15 कलाकारों की ओर से आने वाले डेलिगेट्स का स्वागत किया जाएगा। सबसे पहले तिलक लगाया जाएगा और साथ में तुलसी की माला पहनाई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
News Portal

More Stories
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी
अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप
गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा