November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए विधायक निधि से 8 लाख रु. देने की घोषणा की

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भट्टोवाला में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निराकरण किया। वहीं श्री अग्रवाल ने क्षेत्र में आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 8 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
भट्टोवाला क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर सबसे अग्रणी रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके प्रयास क्षेत्र चैमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि  सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिलना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि वह सभी क्षेत्र, सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  केंद्र सरकार द्वारा  पारित कृषि बिल किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करते हुए उनकी आय को दुगनी करने का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को  किसान कल्याण के प्रावधानों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जो लोग कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं, वे लोग इसके बारे में भ्रम फैला रहे हैं।यह बिल किसानों के के पक्ष में है और इसमें बेहतर प्रवाधान किए गए हैं।कुछ लोग इस मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहे हैं। इस अवसर पर गुमानीवाला प्रधान राजेश व्यास, मानवेंद्र कंडारी, भट्टोवाला उपप्रधान आशीष पोखरियाल, अबल सिंह रावत, रवि राणा, रविंद्र रमोला, प्रीतम थलवाल, रवि शर्मा, गोविंद महर, नीलम चमोली, संजय राणा, राकेश राणा, यशपाल रावत, हरीश रावत, अमित रमोला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।