November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मद्दगार हैं इस तरह के आयोजन- राकेश

समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार राकेश बिजल्वाण ने फाइनल में मौजूद टीमों और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में आवश्यक हैं। जिनसे शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने का अवसर मिलता है। उन्हें और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। मां गौरजा क्रिकेट समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को उभारने का जो काम किया जा रहा है इससे समाज में एक नया संदेश जाएगा। इस तरह के प्रयास ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मद्दगार साबित होंगे। इसके लिए मां गौरजा क्रिकेट समिति बधाई की पात्र है। राकेश बिजल्वाण ने कहा किसी भी खेल में जीत और हार मायने नहीं रखती है खेल को खेल की भावना के साथ खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि यहां के युवाओं को दूसरे शहरों और प्रदेशों में जाकर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। इसके लिए वह अन्य राज्यों के क्रिकेट एकेडमी और समितियों से संपर्क करेंगे ताकि यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। राकेश बिजल्वाण ने कहा उनका प्रयास रहेगा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। जिससे कि ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होता रहे। इसके लिए वह हर संभव मद्त करेंगे।