November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ मंजूर

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिला उधमसिंह नगर स्थित औद्योगिक आस्थान रुद्रपुर और काशीपुर में अवस्थापना विकास कार्यों के लिए एक करोड़ की राशि जारी करने पर सहमति दी है। इस राशि से इन औद्योगिक आस्थान के तहत पड़ने वाले क्षेत्रों में सड़कों व नालियों की मरम्मत और पुनर्निर्माण, बारिश के पानी की निकासी व बाउंड्रीवाल आदि अवस्थापना विकास कार्य किए जाएंगे। इस औद्योगिक आस्थान रुद्रपुर में 11 एकड़ और काशीपुर में 20 एकड़  भूमि क्षेत्र में औद्योगिक आस्थान स्थापित हैं।
हिमालयन ब्रांड के लिए बनेगा लोगोः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के उत्पादों व सेवाओं के लिए एक अंब्रेला लोगो तैयार किए जाने के लिए गुणवत्ता एवं लागत (क्यूसीबीएस) के आधार पर एजेंसी के चयन पर सहमति दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिछले साल अक्टूबर में उत्तराखंड हिमालयन ब्रांड की स्थापना के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में राज्य के किसानों, समितियों, संगठनों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न विभागों द्वारा उत्पादों-सेवाओं को एक ब्रांड के तहत लाए जाने के लिए एमएसई विभाग को प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। राज्य के उत्पादों-सेवाओं के लिए हिमालयन ब्रांड के लिए एक अंब्रेला लोगो तैयार किया जाएगा। यह लोगो हिमालयन ब्रांड के लिए उपयोग में लाया जाएगा।