November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

वेलमेड हॉस्पिटल में टीकाकरण के लिए कोरोना योद्धाओं में दिखा जोश

– हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. चेतन शर्मा को लगी पहली वैक्सीन
– तीन दिन तक जारी रहेगा टीकाकरण अभियान

देहरादून। वेलमेड हॉस्पिटल के कोरोना योद्धाओं में कोविड़ वैक्सीन को लेकर जोश दिखा। सबसे पहले हॉस्पिटल के सीएमडी व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन शर्मा व सीईओ डॉ. ईशान शर्मा ने वैक्सीन लगाकर बाकी स्टॉफ को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया। पहले दिन के टीकाकरण में डॉक्टर, नर्सिंग, जीडीए और अन्य स्टॉफ शामिल रहें, अभी तीन दिन तक यह टीकाकरण जारी रहेगा।
इस मौके पर डॉ. चेतन शर्मा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि सरकार ने सबसे पहले टीकाकरण के लिए मेडिकल स्टॉफ को चुना क्योंकि इन योद्धाओं ने पिछले कई महीनों से अपनी जान की परवाह किए बिना  निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा की है, उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए वेलमेड हॉस्पिटल व स्टॉफ पूरी तरह से तैयार है और लगभग सभी स्टॉफ खुशी-खुशी टीकाकरण अभियान में अपनी भागीदारी दे रहा है, साथ ही हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही वैक्सीन आम लोगों के लिए भी उपलब्ध हो ताकि हम जल्द से जल्द कोरोना को पूरी तरह से खत्म कर सकें। डॉ. अजहर जावेद, सौरभ शर्मा, सचिन पांडेय, गुरूप्रीत, सुदेश महतो, अमित बेरी, सोनम रावत व वैशाली सती ने टीकाकरण की प्रक्रिया को संचालित किया