बदरीनाथ, हेमकुंड, नन्दादेवी, रुद्रनाथ, रूपकुंड समेत चमोली की कई पहाड़ियों पर गुरुवार को खूब बर्फबारी हुई। किसानों को आशा है कि यदि कुछ दिन में वर्षा और हिमपात फिर होगा तो रवि की फसलों को जीवन मिल सकता है।
बुधवार सायं 6 बजे से बदरीनाथ में हिमपात शुरू हुआ। पहले नर नारायण और फिर बदरीनाथ पुरी में खूब बर्फ गिरी। हेमकुंड घांघरिया तक हिमपात हुआ। रुद्रनाथ, बेदनी बुग्याल, पनार, रूपकुंड, वाण समेत कई जगहों पर भी हिमपात हुआ है। चमोली जिले में लंबे समय से बारिश नहीं होने से किसान चिंतित थे। अपर जिला कृषि अधिकारी जे भाष्कर ने बताया इस समय वर्षा की जरूरत है। हालांकि अभी सूखे वाली स्थिति नहीं है, पर खेती के लिये इस वक्त वर्षा की बहुत जरूरत है
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी से गिरा तापमान

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता