देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मोरी में आयोजित कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से हनोल पहुंचे। जहां उन्होंने महासू देवता मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र में आई आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल मिलने की प्रार्थना की। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगी तहसील त्यूणी के लिए प्रस्थान किया। जहां वे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उच्च शिक्षा, सहकारिता मंत्री डा. धनसिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा, जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।
सीएम त्रिवेंद्र ने महासू मंदिर हनोल में की पूजा-अर्चना

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता