November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

त्रासदी से आहत महाराज नहीं जायेंगे टिहरी लेक महोत्सव में

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि चमोली त्रासदी के बाद कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अभी भी टनल से शवों का निकलना जारी है। जिससे वह काफी आहत हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए टिहरी बांध महोत्सव में भाग लेने के अपने कार्यक्रम को स्थगित कर रहे हैं।
प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि चमोली, ऋषि गंगा नदी पर त्रासदी के कारण कई लोग हताहत हुए हैं जबकि कई टनल में फंसे हैं और अभी भी टनल से लाशों के निकलने का सिलसिला जारी है। मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए श्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने भी त्रासदी के चलते पार्टी के सभी कार्यक्रम बीस दिनों तक के लिए स्थगित कर दिये हैं। श्री महाराज ने कहा कि वह स्वयं भी त्रासदी की हृदय विदारक घटना से बेहद व्यथित हैं इसलिए वह टिहरी बांध महोत्सव में भाग नहीं लेगें।