देहरादून। दून एनिमल वेलफेर संस्था ने डोनैटकॉर्ट के साथ मिलकर चमोली आपदा में प्रभावित जरूरतमंद लोगों तक कम्बल, फ्रूटी, डाइपर, बच्चों के मिल्क पाउडर भेजकर सहयोग किया। उक्त ड्राइव की शुरूआत चमोली आपदा में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना के साथ कि गई। संस्था के संस्थापक आशु अरोड़ा ने बताया कि पहाड़ का जीवन पहाड़ की तरह बहुत मुश्किल है यहाँ जब हमारी टीम पहुँची तो जरूरतमंदों की लाइन लगने लगी। आशु ने बताया कि जब हमने यहा के लोगों से बात की तो पता चला कि वे किस परेशानी से जूझ रहे है और किस तरह से जीवन यापन कर रहे है। इसी परेशानी को देखते हुए सभी प्रभावितों को कंबल, पानी की बौटल, फ्रूटी, बच्चों के डाइपर, बच्चों के लिये मिल्क पाउडर, आदि जरूरत का सामान भेजा गया। आशु अरोड़ा ने बताया कि वहाँ मौजूद सभी लोगो ने दून एनिमल वेल्फेयर एवं डोनेट कार्ट का दिल से धन्यवाद किया।
News Portal

More Stories
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच
नवनियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारीः सीएम
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी