November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आम आदमी पार्टी के कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

देहरादून। कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में गैरसेंड में हुई बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जिस प्रकार राज्य सरकार उत्तराखंड विरोधी काम कर रही है उससे यह साफ होता है कि राज्य सरकार को उत्तराखंड की एवं उत्तराखंड वासियों की कोई चिंता नहीं है उन्होंने कल भराड़ीसेंड गैरसेंड में हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमारे आंदोलनकारी नेताओं ने क्या इस दिन के लिए उत्तराखंड बनाया था कि हमारी महिलाओं पर अत्याचार हो।
उन्होंने कहा त्रिवेंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर है और उसी नशे में उटपटांग निर्णय ले रही है जो की जनविरोधी है उन्होंने कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार को तत्काल इस मुद्दे पर माफी मांगी चाहिए उन्होंने कहा जिन महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा त्रिवेंद्र सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज हुआ त्रिवेंद्र रावत को व्यक्तिगत रुप से घर जाकर उन महिलाओं के पैर पकड़ कर माफी मांगने चाहिए। अंत में उन्होंने कहां की त्रिवेन्द्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है इस बर्बरता ने त्रिवेन्र्द सिंह का सत्ता  से जाना तय कर दिया है। प्रदर्शन करने वालों में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता  विपिन खन्ना सर्कल हेड मुकेश सिंह संगठन मंत्री शरद जैन वीर सिंह विशाल बंसल मोहित कुमार सतेंद्र सल ललित शर्मा जलगांम संजीव कुमार सचिन गोयल यामिनी गोयल प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद थे।