देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें उत्तराखंड से वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से केवल एक ही नाम वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के लाखों फॉलोअर्स हैं जिसे देखते हुए बीजेपी आलाकमान ने महाराज को स्टार प्रचारक बनाया है।
कैबिनेट मंत्री महाराज छत्तीसगढ़ में भरेंगे चुनावी हुंकार

More Stories
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
एसआईआर जागरूकता अभियान की अधूरी तैयारी देखकर बिफरे डीएम आशीष चौहान
दलित युवक की हत्या मामले में दो और हत्यारोपी गिरफ्तार