November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महाशिवरात्रि स्नान पर्व के लिए आईजी ने ली बैठक

हरिद्वार। महाशिवरात्रि के प्रथम शाही स्नान को सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिये गंगा सभा और व्यापार मंडल का सहयोग प्राप्त करने के लिये मेला अधिष्ठान कार्यालय में बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये आईजी मेला संजय गुंज्याल ने कहा कि सभी के सहयोग से शाही स्नान और कुम्भ मेले को सुरक्षित और सफल बनाया जाएगा। इसके लिये विभिन्न विभागों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये निर्देश दे दिये गये हैं। व्यापार मंडल और गंगा सभा ने आश्वासन दिया कि सभी के सहयोग से मेला को सकुशल संपन्न कराया जाएगा, यह सभी का कुम्भ है।इस अवसर पर एसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय, उप मेलाधिकारी अंशुल सिंह, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, संजीव नैयर, शिवकुमार कश्यप, तेज प्रकाश साहू आदि उपस्थित थे।