November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्पीकर अग्रवाल ने मंत्रियों को बधाई दी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल के गठन पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने वाले सभी 11 मंत्रियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नया मंत्रिमंडल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान देंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी मंत्री प्रदेश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने नए मंत्रिमंडल में शामिल हुए नए मंत्रियों जिनमें बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी एवं स्वामी यतिस्वरानंद को अपनी विशेष शुभकामनाएं दी।