November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

तेजतर्रार IAS रणवीर सिंह चौहान ने संभाला सूचना महानिदेशक का पदभार, कहा पत्रकार हितों के लिए प्राथमिकता के आधार पर होगा कार्य

देहरादून । आईएएस रणवीर सिंह चौहान ने अपर सचिव एवं महानिदेशक सूचना का कार्यभार ग्रहण किया । उन्होंने सूचना भवन देहरादून में सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए ।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल औऱ पंकज पँवार के नेतृत्व में न्यूज़ पोर्टल्स पत्रकारों ने महानिदेशक सूचना से मुलाकात कर पदभार ग्रहण करने के मौके स्वागत किया। साथ ही न्यूज़ पोर्टल्स पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया।इस मौके पर न्यूज़ पोर्टल्स पत्रकारों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा विगत दिन सूचना महानिदेशालय को निर्देश देकर प्रदेश भर के न्यूज़ पोर्टल्स द्वारा जमा होने होने वाली जमानत राशि रुपये 25 हजार से घटाकर रुपये 10 हजार व निविदा की अंतिम तिथि 19 मार्च से 23 मार्च किये जाने के फैसले से भी सूचना महानिदेशक को अवगत करवाया। बताया कि यह फैसला प्रदेश भर के पत्रकारों के लिए बड़ी आर्थिक राहत देने वाला है।महानिदेशक ने पत्रकारों की अन्य मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वाशन दिया है।