देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को घंटाघर स्थित एम.डी.डी.ए काम्प्लैक्स में स्थापित स्व. बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा अपने नैतिक मूल्यों, सिद्धांतों एवं आदर्शों पर हमेशा अडिग रहे। उन्हें अपनी संस्कृति, बोली और भाषा से बेहद प्यार और लगाव था। वह सच्चे राजनेता, समाजसेवी और पहाड़ के हितों के लिए सोचने वाले व्यक्ति थे। उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और देते रहेंगे। इस अवसर पर विधायक खजान दास के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पुण्यतिथि पर याद किए गए हेमवती नंदन बहुगुणा

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता