ऋषिकेश। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से ऋषिकेश स्थित उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पर्यटन मंत्री को सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भेंट वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सतपाल महाराज को नई सरकार की कैबिनेट में पुनः मंत्री बनने पर भी अपनी बधाई दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं पर्यटन मंत्री के बीच उत्तराखंड राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वही श्री अग्रवाल ने कुंभ को लेकर पर्यटन की संभावनाओं के संबंध में भी पर्यटन मंत्री से वार्ता की।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व स्पीकर अग्रवाल के बीच पर्यटन संभावनाओं पर हुई चर्चा

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता