ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल), ऋषिकेश में 25वीं अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रमों की तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ द्य ऋषिकेश में आयोजित हुए एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बी. पी. गुप्ता, मुख्य सतर्कता अधिकारी, टीएचडीसीआईएल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। खेल के अंतिम दिन का फाइनल मैच टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड एवं भाखडा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के बीच खेला गया। रोमांच से भरे इस मैच में भाखडा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को हराकर जीत का खिताब अपने नाम किया। वहीं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड दूसरे स्थान पर व तीसरे स्थान पर सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि बी. पी. गुप्ता, मुख्य सतर्कता अधिकारी, टीएचडीसीआईएल ने अपने सम्बोधन में विजेताओं को बधाई दी और इस बात पर भी बल दिया कि सच्ची खेल भावना न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि एक संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन से सरकार द्वारा चलाए गए खेलो इंडिया कार्यक्रम योजना को बढ़ावा मिलने की भी बात कही। मुख्य अतिथि बी. पी. गुप्ता, मुख्य सतर्कता अधिकारी ने टीएचडीसीआईएल द्वारा आयोजित पॉवर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 25वीं अंतर केद्रींय विद्युत क्षेत्र उपक्रमों की वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन की विधिवत घोषणा की। एन.के. प्रसाद, अपर महाप्रबन्धक (कार्मिक एवं प्रशासन) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया। उल्लेखनीय है कि 17 से 19 मार्च तक चली इस प्रतियोगिता में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, सहित कुल 9 टीमें प्रतिभाग किया उनमें केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, भाखडा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड, एनएचपीसी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन अफ इंडिया लिमिटेड, सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड, दामोदर वैली कॉरपोरेशन, रूरल इलैक्ट्रिफेकेशन कॉरपोरेशन तथा आयोजक टीम-टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड शामिल रहीं।
टीएचडीसीआईएल में 25वीं अंतर केन्द्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रमों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता