November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महाकुंभ को लेकर सरकार की तैयारियां नाकाफीः रविंद्र सिंह आनंद

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने महाकुंभ की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कल से हरिद्वार में कुंभ शुरू हो रहा है परंतु राज्य सरकार की तैयारियां नाकाफी है। उन्होंने कहा कि इस पर आम आदमी पार्टी का स्पष्ट कहना है कि कुंभ को लेकर जो सरकार द्वारा तैयारियां की गई है वह नाकाफी है, पहले से ही उन पर सवाल उठते रहे है।
आनंद ने कहा कि यह सिर्फ हम नहीं कह रहे है यह भाजपा के स्वयं के सांसद एवं कंेद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कह चुके है। उन्होनंे भी कुंभ की तैयारियों पर पहले ही सवाल उठाए थे। श्री आनंद ने कहा कि यहां सवाल यह भी उठता है कि कुंभ में जो लेाग रिपोर्ट लेकर आऐंगे यदि यहां आने के बाद उनको कोरोना हो जाता है तो उनके लिए क्या व्यवस्था है। उनको कहां रखा जाएगा, उनके इलाज की क्या व्यवस्था है ऐसे कई सवाल खडे़ हो रहे है। यह सभी सवाल तीरथ सिंह रावत सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर है। श्री आनंद ने आरोप लगाया कि उत्तराखण्ड सरकार इसके प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि पिछले दिनों जो बयान मुख्यमंत्री जी के आते रहे है वह बहुत ही लापरवाही वाले थे। यदि हम कुंभ की पूरी तैयारियों को देखें तो साफ हो जाता है कि तैयारियों को लेकर सरकार विफल साबित हो रही है।