November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

बायजू आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के साथ रणनीतिक साझेदारी करेगा

देहरादून। बायजू, दुनिया की प्रमुख एडुटेक कंपनी ने आज आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड , जो टेस्ट प्रिपरेशन सेवाओं में अग्रणी है, के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। यह साझेदारी भारत में सबसे बड़े और सबसे विश्वसनीय शिक्षा ब्रांडों में से दो को एक साथ लाती है।आकाश की  पेडागोगी विशेषज्ञता एवं बायजुस की सामग्री और तकनीकी क्षमताओं के साथ टेस्ट प्रिपरेशन सेवाओं का  संयोजन कर रहा है। एकीकरण के बाद,आकाश के विकास को तेज करने के लिए बायजुस आगे निवेश करेगा।
33 वर्षों के अनुभव के साथ, आकाश ने एक अत्यधिक प्रभावी शिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है,जिसने लाखों युवाओं को देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में प्रवेश करने में मदद की है। एईएसएल ने 2019 में ब्लैकस्टोन के साथ, भारत की सबसे बड़ी डिजिटली सक्षम अथवा ओमनी-चैनल टेस्ट प्रिपरेशन कंपनी बनाने के लिए भागीदारी की थी। इसके संस्थापक जे.सी. चैधरी और आकाश चैधरी के अभूतपूर्व नेतृत्व में,यह स्वतंत्र रूप से कार्य करता रहेगा। बायजू के  संस्थापक और सी ई ओ, श्री बायजू रवेन्द्रन ने कहा, “मैं खुश हूं के आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड जो की एक मार्केट लीडर और टेस्ट प्रिपरेशन सेवाओं में सबसे भरोसेमंद नाम है, अब हमारे साथ जुड़ गया है। हमारी पूरक ताकत हमें क्षमताओं का निर्माण करने, आकर्षक और व्यक्तिगत रूप से सीखने के कार्यक्रम में सक्षम करेगी। शिक्षा का भविष्य हाइब्रिड है और यह साझेदारी ऑफलाइन और ऑनलाइन शिक्षा में मदद करेगा, क्योंकि हम छात्रों के अनुभव को प्रभावी अनुभव बनाने के लिए अपनी विशेषज्ञता को जोड़ते हैं। महामारी के समय शिक्षा के मिश्रित प्रारूप का महत्व सामने आया है। चूंकि हम अपनी यूनिट को दशकों की विशेषज्ञता और अनुभव के साथ लाने के लिए एकजुट हैं, इसलिए यह साझेदारी आकाश की वृद्धि और सफलता को और तेज करेगी। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश चैधरी ने कहा, “आकाश में, हम स्टीयरिंग इनोवेटिव और डिजिटल रूप से सक्षम शिक्षण समाधानों के द्वारा छात्र अनुभवों को बदलना चाहते हैं। बायजू के साथ, हम एक ओमनी-चैनल सीखने की पेशकश के निर्माण की दिशा में काम करेंगे जो अगले स्तर पर परीक्षण-पूर्व अनुभव को गति देगा। यह साझेदारी हमारे परिचालन वर्टिकल को बढ़ाएगी, जबकि आकाश उसी जुनून और प्रतिबद्धता के साथ एक अलग इकाई के रूप में काम करना जारी रखेगा, जिसके लिए इसके संस्थापक और अध्यक्ष  जे सी चैधरी ने इसकी स्थापना की थी। हम बायजू के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं । हम अपने छात्रों, कर्मचारियों,निवेशकों और अन्य हितधारकों को दीर्घकालिक महत्व देने का प्रयास करेंगे।