November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कांग्रेस ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आभार प्रकट किया

 

देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व मे देवभूमि उत्तराण्ड की महान जनता ने जिस शालीनता से विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराया उसके लिए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश की महान जनता, मतदाता तथा मतदान में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई और धन्यवाद देती है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी के माध्यम से जारी संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने उत्तराखण्ड प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान के लिए केन्द्रीय निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, स्थानीय शासन-प्रशासन तथा मतदान में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों का शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आभार प्रकट करते हुए बधाई दी है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि प्रदेशभर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्राप्त मतदान के रूझानों तथा कंाग्रेस प्रत्याशियों के प्रति मतदाता के उत्साहपूर्ण व्यवहार से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी को चुनाव में भारी बहुमत हांसिल होगा जिससे प्रदेश में समावेशी सतत् विकास के संकल्प को आगे बढ़ाया जा सके।