देहरादून। विकासनगर पुलिस ने गश्त के दौरान एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 110 ग्राम चरस बरामद किया है। साथ ही एक मोटर साइकिल भी कब्जे में ली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
बाजार चैकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुसाईं ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान बाग पुल नंबर 1 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 110 ग्राम चरस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना रिहान बताया है। अर्जुन सिंह गुसाईं ने बताया कि चरस तस्कर रिहान जीवनगढ़ के कुरेशीयान मोहल्ला का रहने वाला है। तस्कर के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

More Stories
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं
चुनावी चिंता छोड़, विपक्ष अंतिम सत्र में सकारात्मक रुख के साथ करे प्रतिभागः महेंद्र भट्ट
ऋतु खंडूड़ी भूषण की विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल