November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कोरोना महामारी में लोगांे से सावधानी बरतने की अपील

देहरादून। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी की ओर से आज पार्टी कार्यालय सुभाष रोड देहरादून में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी  की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए कुछ ही कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। इस गोष्टी को संबोधन करते हुए पूर्व कर्नल मनमोहन रायजादा ने कहा कि ’यह करोना कि दूसरी लहर है और इसमें सिर्फ सावधानी ही बचाव है। आप देख सकते हैं सरकार अपने अस्तर से वैक्सीनेशन ड्राइव चला रही है परंतु जिन्हें वैक्सीनेशन अभी तक नहीं लगा है उन तमाम लोगों को करोना महामारी में सावधानी बरतनी बहुत ही ज्यादा जरूरी है। कोशिश करें कि जब बहुत ज्यादा जरूरी हो तभी बाहर जाएं, मास्क हमेशा पहने रहे, जब भी आप घर से बाहर हो एवं समय-समय पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे। अगर आपके घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं तो उन्हें भी इस सावधानी को बरतने के लिए बताएं।वहीं डॉ अश्विनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने देहरादून शहर में कई कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं और यह हमारे देहरादून वासियों के लिए बहुत जरूरी है कि सरकार के द्वारा जारी किए गए नियम एवं कायदों का पालन करें। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष संजय कुण्डलिया जी ने लोगों को संबोधन करते हुए कहा ’हमारे पूरे प्रदेश में यह महामारी धीरे-धीरे अब तेज होती जा रही है एवं अनेकों लोगों को अपने चपेट में ले रही हैं। बीते कुछ दिनों में बहुत से लोग संक्रमित हुए हैं एवं कई लोगों की मृत्यु भी हुई है। मेरा सभी प्रदेशवासियों से विनती है कि कृपया  भीड़ का हिस्सा ना बने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं कोई भी लापरवाही ना बरते। एक व्यक्ति की लापरवाही से पूरे परिवार को उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।