November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीडीएस ज. बिपिन रावत ने सीएम तीरथ से की भेंट

देहरादून। भारत के चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा पदक, एडीसी) ने आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बीजापुर हाउस में मुलाकात की। इस अवसर पर जनरल रावत की पत्नी  मधुलिका रावत और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी (परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक) भी सपत्नीक उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री रावत और उनकी पत्नी डॉ. रश्मि रावत ने सभी का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।