रुड़की। गोवंश संरक्षण स्क्वॉड हरिद्वार की टीम ने रुड़की के जौरासी गांव में छापेमार कार्रवाई में 320 किलो गोमांस बरामद किया है। साथ ही मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। टीम को सूचना मिल रही थी कि गांव में बड़े पैमाने पर गो तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली के एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया गोवंश संरक्षण स्क्वॉड हरिद्वार की टीम प्रभारी सरहद सिंह व एसआई दीपक लिंगवाल के नेतृत्व में जौरासी गांव निवासी शाहनवाज के घर छापेमार कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम खलील, तौफीक व शाहनवाज हैं। टीम ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों व बरामद गोमांस व गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जहां, पुलिस आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
320 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता