November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

दुकान का शटर काटकर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। चकराता रोड स्थित आरजीएम प्लाजा में दुकान का शटर काटकर मोबाइल व नकदी चोरी करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, युवक ने अपने एक साथी के साथ चोरी को अंजाम दिया था। दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।
कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि 19 अप्रैल को राशिद कुरैशी ने तहरीर दी कि उनकी दुकान का शटर काटकर चोरों ने करीब 75 हजार रुपये व रिपेयर के लिए आए करीब 12 मोबाइल चोरी कर लिए। सूचना मिली कि जिन व्यक्तियों ने मोबाइल की दुकान में चोरी की है, उनमें से एक मोबाइल बेचने के लिए ओंकार रोड पर घूम रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपित मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 14 हजार रुपये बरामद हुए।
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी के साथ सहारनपुर चैक व धामावाला बाजार स्थित दुकान में भी चोरी की थी। जहां से वह नकदी व सिगरेट चोरी करके ले गए थे। नकदी उन्होंने खर्च कर ली हैं और सिगरेट विवेक के पास हैं। कोतवाल ने बताया कि मोनू को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
/