मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।
मसूरी में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। ओलावृष्टि के कारण दोपहिया वाहनों को आवाजाही में खासी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। बारिश होने के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गये है। वहीं, मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण किसान और मजदूर वर्ग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण मजदूर काम न होने से मायूस हो गये हंै। किसानों का कहना है कि एक ओर कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे हैं वहीं अब मौसम की मार पड़ रही है। फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो गई है। जिस वजह से रोजी-रोटी का संकट गहराने के आसार हो गये हैं।
/
मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता