November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

अस्पताल के कर्मचारी करते थे कोविड मरीजों का मोबाईल चोरी, तीन दबोचे

देहरादून। राजधानी देहरादून के एक अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के दौरान उनके मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सुनील गुप्ता के द्वारा चैकी झाझरा पर तहरीर दी गई कि उसकी पत्नी रीमा गुप्ता कोविड पॉजिटिव है तथा सुभारती अस्पताल झाझरा से उपचार चल रहा है।
जब पत्नी को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद पत्नी से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसका फोन हॉस्पिटल से चोरी हो गया है। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष प्रेम नगर ने तत्काल हेतु टीमें गठित कीं और कोविड मरीजों के मोबाइल फोनों को चोरी करने वालों के मामले में सुभारती अस्पताल में कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ-छानबीन की गई। जिसके आधार पर अफजल, शुभम व रवि को सुभारती अस्पताल चकराता रोड के पास से चोरी मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी अस्पताल में काम करते हैं। पूछताछ पर बताया कि जब मरीज आराम करता है और मौका देखकर उसके फोन को तुरंत छुपा कर अपने पास रख लेते हैं और फोन को तुरंत स्विच ऑफ कर देते हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल बरामद किए गए तथा आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।