November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों, विशेषतौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-फितर के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर आपसी भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही भाईचारे की भावना को भी बढ़ाता है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड के दृष्टिगत घर पर रहकर ही इबादत करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए त्यौहार को मनाने की अपील की है।