November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीएम तीरथ आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग का दौरान किया

  • देहरादून। सीएम तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और कहा हर सम्भव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच जायजा लिया और जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद रहे।