मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने अपने पैतृक गांव हड़खोला,( डीडीहाट )पिथौरागढ़ पहुँचे।
हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव में स्थित हरीचंद्र देवता मंदिर में पहुंचकर परिवार जनों के साथ पूजा अर्चना की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की।

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता