October 19, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीएम करेंगे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार 29 मई को पूर्वाहन् 10ः50 बजे कोविड केयर सेन्टर, गढ़वाल मण्डल विकास निगम लिमिटेड बड़कोट का निरीक्षण करेंगे। उसके उपरांत मुख्यमंत्री 11ः25 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगॉव का निरीक्षण करने के पश्चात दोपहर 12ः40 बजे विधायक यमुनोत्री केदार सिंह रावत के नारायणपुरी, जानकीचट्टी स्थित आवास में उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपराहन 03ः00 बजे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उसके बाद 03ः20 बजे मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही चिकित्सालय का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 04ः10 बजे कोविड केयर सेन्टर, गढ़वाल मण्डल विकास निगम लिमिटेड उत्तरकाशी का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 04ः25 बजे कलेक्ट्रेट परिसर (जिला सभागार), उत्तरकाशी से वर्चुअल माध्यम के द्वारा नव निर्मित पुलिस थाना मनेरी का लोकार्पण करने के साथ ही जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।