देहरादून। थाना पटेलनगर पुलिस ने कालाबाजारी और नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जिस के तहत पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के बाद थाना पटेलनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बहेलिया बस्ती पटेलनगर के पास से एक युवक को पकड़ा, जिसके पास से पुलिस ने एक किलो गांजा बरामद किया है। जिस की कीमत बाजार में ढाई लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुहैल बताया है। मामले को लेकर थाना पटेलनगर प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर से अलग-अलग जगहों से गांजा लाकर देहरादून में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
एक किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

More Stories
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं
चुनावी चिंता छोड़, विपक्ष अंतिम सत्र में सकारात्मक रुख के साथ करे प्रतिभागः महेंद्र भट्ट
ऋतु खंडूड़ी भूषण की विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल