देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने सोमवार को राजस्व ग्राम रायपुर में संपादित फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान स्वयं भी कृषकों के साथ गेंहू की कटाई की। कस्तकार अनुज भट्ट के खेत में 43.30 वर्ग मीटर में किए प्रयोग में उपज 10.24 किलो प्राप्त हुई। मौके पर सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, कानूनगो संजय सैनी, राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, अपर सांख्यिकी अधिकारी अरूण बहुगुणा,बिशन सिंह आदि उपस्थित रहे।
डीएम ने किया फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण

More Stories
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनु लोक’ गौशाला का लोकार्पण किया
प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की भेंट
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक