November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्पीकर अग्रवाल ने मास्क और सेनीटाइजर वितरित किए

ऋषिकेश। छिद्दरवाला ग्रामीण क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आज स्थानीय नागरिकों को मास्क और सेनीटाइजर वितरित किए। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना का प्रभाव कम हुआ है परंतु अभी समाप्त नहीं हुआ। इसलिए स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ समाज की सुरक्षा भी अत्यंत आवश्यक है।
छिद्दरवाला स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना काल में अनेक लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है साथ ही कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का भी संकट सामने आया है। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि इस कठिन दौर में आत्मनिर्भरता के साथ खड़े होने की आवश्यकता है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से कहा है कि वह क्षेत्र में निशुल्क मास्क व सैनिटाइजर का पर्याप्त रूप से वितरण करेंगे।इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला नैथानी, स्थानीय प्रधान कमल दीप कौर, सरदार बलविंदर सिंह, प्रशांत चमोली, मुकेश भट्ट, अमर खत्री, भूपेंद्र रांगड, सविता पवार, शम्मा पवार, फूल सिंह बग्वाल, देवानंद बडोनी, अंबर गुरुंग आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।